हरिद्वार: रामधाम कालोनी के ऑटो स्टैंड से संदिग्ध को गिरफ्तार कर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया मुकदमा
रानीपुर में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे संदिग्ध को पुलिस ने रामधाम कालोनी के ऑटो स्टैंड से गिरफ्तार किया। आरोपी सौरभ रावली महदूद के ब्रह्मपुरी का निवासी है जिसे मंगलवार को दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। रानीपुर कोतवाली के प्रभारी कमल मोहन भंडारी का कहना है कि आरोपी पर अन्य थानों में दर्ज मुकदमों की जानकारी ली जा रही है।