हरिद्वार: सिडकुल थाना पुलिस ने आन्नेकी हेतमपुर गांव में लड़ाई-झगड़ा कर रहे 2 युवकों को किया गिरफ्तार
हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस आन्नेकी हेतमपुर गांव में लड़ाई झगड़ा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम बालेश कुमार और दिनेश हैं। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों नहीं माने और मरने मारने पर उतारू हो गए। इसके बाद दोनों को थाने लाकर दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।