मानिकपुर: गोविंद नगर में प्रेम प्रसंग सुलझाने के लिए बुलाई पंचायत में बवाल, मारपीट में युवक के पिता का फटा सिर
चित्रकूट मानिकपुर थाना क्षेत्र के गोविन्द नगर में शुक्रवार दोपहर एक बजे प्रेम प्रसंग को लेकर बुलाई गई पंचायत में मारपीट हो गई। इसमें युवक के पिता प्रधान का सिर फट गया। युवक छोटू ने विश्वनाथ, लाला और महेंद्र पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर मेडिकल कराया और BNSS के तहत कार्रवाई शुरू की।