मीनापुर: मीनापुर अंचल में जिलाधिकारी ने की समीक्षा, कार्य में शिथिलता पर नाराजगी व्यक्त की
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर अंचलाधिकारी के प्रति राजस्व एवं भूमि सुधार की समीक्षा में जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जतायी है। उन्होंने बुधवार दोपहर करीब एक बजे में सीओ को कार्रवाई की चेतावनी देते हुए जनवरी माह में दाखिल-खारिज, परिमार्जन और अभियान बसेरा के 90 फीसदी आवेदन निपटाने का लक्ष्य दिया है।