मीनापुर: कोइली में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी
मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोइली पंचायत के पूर्व सरपंच को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। मृतक का पहचान मनोज कुशवाहा बताया गया है। वे राष्ट्रीय लोकमोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष भी थे। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।