मीनापुर: टेंगराहा नया टोला में फैक्ट्री के पास पीपल का डाल गिरा, बिजली आपूर्ति और आवाजाही ठप
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के टेंगराहा नया टोला स्थित के फैक्ट्री के पास बीच सड़क पर पीपल का भारी डाल गिरने से आवाजाही अवरुद्ध हो गया है। घटना बुधवार अहले सुबह चार बजे की बताई जा रही। डाल गिरने से हाइटेंशन बिजली का तार भी टूट गया है। जिस वजह से पूरे गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।