मीनापुर: नेउरा खनेजादपुर गांव के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार में मचा कोहराम
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के नेउरा खानेजादपुर निवासी एक युवक का शनिवार दोपहर करीब तीन बजे में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक का पहचान उक्त गांव के सुबोध प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र शशिरंजन कुमार बताया गया है। वह शहर से घर लौट रहा था। इसी बीच अहियापुर थाना क्षेत्र के संगमघाट के पास एनएच 27 पर सरकारी बस ने उसके बाईक में ठोकर मार दी।