मीनापुर: करचौलिया चौक के पास ऑटो और बाइक की टक्कर में ऑटो पलट गया, महिला की मौत
मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के करचौलिया चौक के समीप ऑटो बाइक की टक्कर में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। मृतका का पहचान पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी चंदर राय की 28 वर्षीया पत्नी अनीता देवी बताया है।