गुन्नौर: बबराला थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप का लाइसेंस बनवाने के नाम पर 14 लाख 60 हजार की ठगी के मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की
धनारी थाना क्षेत्र के गांव बंदरई कमालगढ़ निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब 2 वर्ष पहले गांव सिकंदरपुर निवासी कुमरपाल और महेश ने पेट्रोल पंप का लाइसेंस बनवाने के नाम पर 14 लाख 60 हजार रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।