सिवनी: सिंघोडी गांव में खेत में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
Seoni, Seoni | Feb 14, 2025 सिवनी के बंडोल थाना अंतर्गत सिंघोडी गांव में शुक्रवार को खेत मे करेंट की चपेट में आने से व्यक्ति ताफीलाल सनोडिया की मौत हो जाने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए म्रतक के शव को पीएम करवाया है। पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच में जुट गई है।