सिवनी: नरेला गांव में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Seoni, Seoni | Feb 14, 2025 सिवनी कोतवाली थाना अंतर्गत नरेला गांव में शुक्रवार को पेड़ पर चढ़ कर पत्ती तोड़ रहा युवक शत्रु यादव अचानक ऊपर से गुजरी हाई टेंशन तार की चपेट में आकर बेहोश हो गया जिसे घटना के बाद तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए म्रतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है।