सिवनी: मिशन जीवन पर्यंत के तहत ज़िले में अब तक 21000 से अधिक महिलाओं का अटल पेंशन योजना के तहत कराया गया पंजीयन
Seoni, Seoni | Feb 14, 2025 सिवनी DM संस्कृति जैन की पहल पर जिला प्रशासन सिवनी द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से लाभांवित महिला हितग्राही को अटल पेंशन योजना से जोड़कर जीवन पर्यंत स्वालंबी बनाने के उद्देश्य से मिशन जीवन पर्यन्त प्रारम्भ किया गया है। महिला बाल विकास विभाग से शुक्रवार को प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक कुल 21286 लाड़ली बहना हितग्राहियो को अटल पेंशन योजना से जोड़ा गया है।