सिवनी: जिला मुख्यालय स्थित राशि लॉन में आजाद कोटवार कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश का जिला स्तरीय सम्मेलन हुआ आयोजित
Seoni, Seoni | Feb 14, 2025 सिवनी जिला मुख्यालय स्थित राशि लान में शुक्रवार को आजाद कोटवार कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के तत्वाधान में जिला स्तरीय कोटवार कर्मचारी संघ सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में कोटवारों के आगामी आंदोलन की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिले भर के कोटवार उपस्थित रहे।