सिवनी: ज़िला कलेक्टर ने 'लाडली बहना योजना' की महिला हितग्राहियों से की मिशन जीवन पर्यंत से जुड़ने की अपील
Seoni, Seoni | Feb 14, 2025 सिवनी जिले में DM संस्कृति जैन के नवाचार मिशन जीवन पर्यंत के तहत लाड़ली बहनों को अटल पेंशन योजना से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। जिले में अब तक हजारों महिलाओ का अटल पेंशन योजना हेतु पंजीयन किया जा चुका है। इस नवाचार के जिले में जारी सफल क्रियान्वयन को लेकर DM संस्कृति जैन ने शुक्रवार को जानकारी दी है।