कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा समिति की वर्चुअली बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
वाहन चालकों को सीट बेल्ट व हेलमेट लगाने के लिए करें प्रेेरित- कलेक्टर
कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक वर्चुअली आयोजित की गई। इस अवसर पर कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा काल में जिले की जो सडके क्षतिग्रस्त हुई है उनका प्राथमिकता से सुधार का कार्य प्रारंभ कराएं। इसके साथ ही सडको में संकेतक व रंबल स्ट्रिक लगाए जाने का कार्य भी कराया जाए।
कलेक्टर सभागार से वर्चुअली बैठक में कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा एमपीआरडीसी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्राधिकार की सभी सड़के नियत समय में दुरूस्त कराएं। उन्होंने शहडोल मार्ग में निर्माणाधीन आरओबी की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली तथा शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने शहरी क्षेत्रों मे निर्मित फुटपाथ पर लगाई जाने वाली दुकानों को व्यवस्थित ढंग से लगवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए ताकि फुटपाथ पर लोग पैदल चल सके। उन्होंने शहरी क्षेत्र की सड़क के किनारे की नालियों को खुली न रहने के निर्देश दिए तथा सडक के किनारे आवागमन को बाधित करने वाले ठेलों व अन्य पथ विक्रेताओं को निश्चित स्थान पर व्यवस्थित करने के लिए यातायात पुलिस व नगर पालिका संयुक्त रूप से कार्यवाही करें । उन्होने कहा कि चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने तथा दो पहिया वाहन चालको को हेलमेट लगाए जाने की अनिवार्यता सुनिश्चित कराए। बैठक में डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज उपस्थित रहे तथा वर्चुअल रूप से अन्य संबंधित अधिकारी जुडे़।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@mohdept
#umaria
49 views | Umaria, Madhya Pradesh | Sep 24, 2026