#सेवा_संकल्प_अभियान _ सेवा की कहानी*
🔸आयुष्मान भारत योजना से थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची को नागदा में निःशुल्क नियमित उपचार की सुविधा**
🔸सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयुष्मान भारत योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए उपचार में आर्थिक राहत के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत माध्यम बन रही है।
जिला आयुष्मान नोडल अधिकारी डॉ. मंजूषा पिप्पल द्वारा बताया गया कि इसका एक जीवंत उदाहरण सिविल अस्पताल नागदा में सामने आया है, जहां थैलेसीमिया से पीड़ित एक बच्ची को नियमित रूप से निःशुल्क ब्लड ट्रांसफ्यूजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार नियमित अंतराल पर रक्त चढ़ाने की जरूरत होती है। लंबे समय तक चलने वाले इस उपचार का खर्च परिवार के लिए आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बच्ची को सिविल अस्पताल नागदा में आवश्यक उपचार एवं निःशुल्क ब्लड ट्रांसफ्यूजन की सुविधा मिलने से परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली है।
पहले उपचार के लिए अन्य अस्पतालों या मेडिकल कॉलेज जाने की चिंता रहती थी, लेकिन अब बच्ची को स्थानीय स्तर पर ही नियमित उपचार की सुविधा उपलब्ध हो रही है। इससे समय और आने-जाने के खर्च की बचत होने के साथ बच्ची का उपचार भी निरंतर जारी है।
हितग्राही परिवार ने बताया कि आयुष्मान योजना के माध्यम से मिल रही निःशुल्क उपचार सुविधा उनके लिए बड़ी राहत और उम्मीद का आधार बनी है। नियमित उपचार मिलने से परिवार को बच्ची के स्वास्थ्य को लेकर भरोसा मिला है और उपचार के आर्थिक बोझ में भी कमी आई है। परिवार ने जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरतमंद परिवारों तक उपचार की सुविधा पहुंचाकर उनके जीवन में राहत, भरोसा और आशा ला रहा है।
Dr Mohan Yadav
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Collector Office Ujjain
Jansampark Madhya Pradesh