#मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान*
खाचरोद में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत किसानों को ई-उर्वरक टोकन एवं रबी फसल चयन की दी गई व्यावहारिक जानकारी**
उज्जैन, 26 सितंबर। जिला स्तरीय मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शनिवार को विकासखंड खाचरोद में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक का टोकन जनरेट करने की विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही आगामी समय में किसान भाई स्वयं व्हाट्सएप बॉट के जरिए उर्वरक टोकन कैसे बुक कर सकते हैं, इसका सजीव प्रदर्शन भी किया गया।
कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री के.एस. केन ने किसानों को ई-विकास प्रणाली अंतर्गत उर्वरक टोकन बनाने की प्रक्रिया समझाई तथा व्हाट्सएप बॉट के माध्यम से टोकन बुकिंग का लाइव डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया।
उन्होंने बताया कि अब किसान घर बैठे ही आसानी से अपना उर्वरक टोकन प्राप्त कर सकेंगे, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और समय की बचत होगी।
इस अवसर पर सहायक संचालक कृषि श्री कमलेश राठौर ने आगामी रबी सीजन को लेकर महत्वपूर्ण सलाह दी। उन्होंने कहा कि कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए गेहूं का रकबा कम कर कम पानी चाहने वाली फसलें जैसे चना, मसूर, सरसों और अलसी लगाने पर जोर दिया जाए। इससे जल संरक्षण के साथ-साथ अच्छी पैदावार भी सुनिश्चित की जा सकती है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान भाई-बहन उपस्थित रहे और उन्होंने दी गई जानकारी का लाभ उठाया। जिला प्रशासन द्वारा जन विश्वास अभियान के तहत ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों तक सीधी जानकारी पहुंचाने का प्रयास जारी है।
@टॉप फ़ैन
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav