मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 | खाचरोद
जनसंवाद से समाधान, जनभागीदारी से विकास!
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत खाचरोद में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट एवं एएसपी श्री करनदीप सिंह ने उद्यमियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने की अपील की।
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत दो हितग्राहियों को ₹9.30 लाख एवं ₹5 लाख के चेक वितरित किए गए। साथ ही, खाचरोद विकासखंड की 36 पंचायतों से प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई कर अनेक प्रकरणों का मौके पर निराकरण किया गया।
हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान करने के साथ कार्यक्रम के अंत में नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
#मुख्यमंत्रीजनविश्वासअभियान #जनसंवाद #खाचरोद #उद्यमक्रांति #जनसेवा #उज्जैन Jansampark Madhya Pradesh
Ujjain Commissioner Collector Office Ujjain CM Madhya Pradesh