देवबंद: नानौता पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के 5 पीड़ितों को लौटाए ₹39,585, साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई से मिली राहत
सहारनपुर ने ऑनलाइन साइबर ठगी के शिकार नानौता क्षेत्र के पांच लोगों को पुलिस ने राहत दिलाई है। थाना नानौता की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने अलग-अलग मामलों में ठगी गई 39,585.59 रुपये की रकम पीड़ितों के बैंक खातों में वापस करा दी। पुलिस के अनुसार, एसएसपी के निर्देशन में साइबर अपराध के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।