महरौनी: ग्राम बिल्ला में जमीन जायदाद के लालच में चाची ने सगे भतीजे की गला घोटकर हत्या की, पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
बिल्ला निवासी 8 वर्षीय मासूम अभय के शव को बीते 4 अगस्त को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लाया गया था।जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम का गला घोटकर हत्या होने की पुष्टि हुई थी।पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच के दौरान पाया की जमीन जायदाद के लालच में उसकी चाची पुष्पा द्वारा गला घोटकर हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।