फर्रुखाबाद: सड़क पर पड़ी मक्का से बाइक फिसलने पर पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री को कुचला, हुई मौत, पति घायल
जनपद कन्नौज की कोतवाली छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम नौली मोहिया निवासी आंगनबाड़ी कार्यकत्री गीता मिश्रा उम्र 50 वर्ष अपने शिक्षामित्र पति किशोर मिश्रा के साथ बाइक से कमालगंज से रिश्तेदार को देखकर वापस घर जा रहे थे। तभी कमालगंज नौली संपर्क मार्ग पर सड़क पर पड़ी हुई मक्का पर से बाइक फिसल गई जिससे पति-पत्नी दोनों गिर पड़े पीछे से आए ट्रैक्टर ने महिला को कुचल दिया