लखीमपुर: राजापुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत फत्तेपुर में देशी शराब की दुकान में नाबालिग किशोर से बिक्री कराई जा रही शराब
लखीमपुर सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत राजापुर पुलिस चौकी क्षेत्र के फत्तेपुर में स्थित देसी शराब के ठेके की दुकान पर नाबालिक किशोर से शराब बिक्री कराई जा रही है। प्रतिबंधित होने के बावजूद नाबालिकों से शराब बिक्री कराई जा रही है। नाबालिक किशोर का शराब बेचते हुए किसी ने वीडियो बनाकर आज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।