लखीमपुर: जहानपुर गांव में पति ने अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को मारपीट कर घर से भगाया, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जहानपुर गांव निवासी पीड़िता के पति का गांव की ही एक दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है। बीते दिन पीड़िता ने अपने पति और दूसरी महिला को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। पीड़िता ने अवैध संबंधों का विरोध किया था। विरोध करने पर पति ने पीड़िता को मारपीट कर घर से भगा दिया था। पीड़िता ने आज मामले की लिखित शिकायत एसपी से की है।