खेरागढ़: जगनेर में जलभराव से त्रस्त वार्डवासियों के साथ धरने पर बैठे कांग्रेस जिलाध्यक्ष
खेरागढ़ के जगनेर कस्बे के वार्ड संख्या 07 और 02 में जलभराव व गंदे पानी की समस्या से परेशान लोगों ने मोर्चा खोल दिया। शनिवार को स्थानीय निवासी रामनाथ सिंह सिकरवार वार्डवासियों के साथ धरने पर बैठ गए। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी रास्तों और आसपास जमा है, जिससे परेशानी बढ़ रही है।