किशनगंज जिला मुख्यालय स्थित आज दिनांक 16.07.2026 को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए :-
1. सरकारी विद्यालय, निजी विद्यालय एवं मदरसों में नामांकित शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं का "अपार आई०डी०" निर्माण सुनिश्चित करने हेतु जिनका आधार बन चुका है उनका अपार निर्माण यथाशीघ्र कराने का निदेश दिया गया साथ ही इस सबंध में सभी निजी विद्यालयों के प्रचार्य/प्रबंधक के साथ बैठक कर 10 दिनों के अन्दर अपार आई०डी० निर्माण कराने का निदेश दिया गया।
2. जिन बच्चों के आधार में त्रुटि है, उनके सुधार हेतु आवश्यक कार्रवाई का निदेश दिया गया।
3. निजी विद्यालयों के रजिस्ट्रेशन हेतु पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों एवं प्रस्वीकृति अवधि समाप्त होने वाले संबंधित निजी विद्यालयों की जाँच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। साथ ही जिन निजी विद्यालयों के द्वारा प्रस्वीकृति अवधि समाप्त होने के उपरांत भी आवदेन नहीं दिया है उनका आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।
4. सभी कस्तुरबा गाँधी बालिका विद्यालयों का नियमित अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया।
5. सभी वैसे निमार्ण कार्य जो Roof casting स्तर पर है उनका निर्माण एक माह के अन्दर पूर्ण कराने का निदेश कार्यापालक अभियंता, बी०एस०ई०आई०डी०सी०, किशनगंज को दिया गया।
6. सभी विद्यालयों/ मदरसों में बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण मध्याहन भोजन उपलब्ध हो इस हेतु सभी प्रखंड साधन सेवी, एम०डी०एम० को नियमित अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता बी०एस०ई०आई०डी०सी०, किशनगंज, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहायक अभियंत एल०ए०ई०ओ० एवं विभाग के अन्य पदाधिकारी गण आदि उपस्थित थे। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #viralreels #venezuela #newyork #2026Goals