कोंडागांव: मालगांव बाजार से वापस आ रहे ग्रामीण युवक को मालगांव में ही अज्ञात वाहन ने मारा टक्कर, घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती
शनिवार को परिजनों से मिली जानकारी अनुसार युवक दया मरकाम पिता मंगुराम मरकाम मालगांव बाजार गया हुआ था। जहां से घर वापस आते वक्त किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते उनके सिर में गम्भीर चोट लग गई है। वहीं परिजनों को हादसे की जानकारी लगते ही उसे जिला अस्पताल लाया गया है जहां उनका उपचार जारी है।