कोंडागांव: कलेक्टर दुदावत ने ग्रामीण क्षेत्रो मे निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन, पीडीएस दुकान और जल जीवन मिशन के कार्यो का किया निरीक्षण
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कोंडागांव विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम कोकोड़ी, करंजी, बड़े कनेरा, कमेल और राजागांव पहुंचे और यहां निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन, पीडीएस दुकान के साथ ही जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।