कोंडागांव: केशकाल पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, लग्जरी कार की चेकिंग में मिला 64 किलो गांजा, अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर हुआ गिरफ्तार
कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में केशकाल पुलिस ने भी अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने चेकपोस्ट में चेकिंग के दौरान ओड़िसा से मध्यप्रदेश जा रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन से लगभग 64 किलो गांजा बरामद किया गया।