कोंडागांव: लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतगणना कर्मीयों को कोंडागांव जिला कार्यालय में दिया गया दूसरे चरण का प्रशिक्षण
लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतगणना कार्य में लगे गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक तथा माइक्रो ऑब्जर्वर्स को कोंडागांव जिला कार्यालय में शनिवार को दूसरे चरण का प्रशिक्षण दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी चित्रकांत चार्ली ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को मतगणना स्थल पर पूर्व अभ्यास किया जाएगा। इसके साथ ही मंगलवार 4 जून को सुबह मतगणना प्रारंभ होगी।