कोंडागांव: बनियागांव सड़क हादसे के शिकार व्यक्ति के शव को लेने झारखंड से कोंडागांव पहुंचा मृतक का परिवार, शव किया गया सुपुर्द
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बनियागांव में गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर के ट्राली के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वही मृतक की पहचान झारखंड निवासी विनय महतो पिता हरखू महतो उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई थी। शनिवार को मेरी जानकारी अनुसार मौत की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन 1500 किलोमीटर की दूरी तय कर शव लेने झारखंड से कोंडागांव पहुंचे है।