कोंडागांव: बफना में 2 बाईकों की आमने सामने की टक्कर में मालगांव का 27वर्षीय युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कोंडागांव के ग्राम बफना में देर शाम दो बाइकों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई इस हादसे में मालगांव के एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक गुनेश्वर मरकाम ने आज जानकारी देते हुए बताया कि वह कोंडागांव बाजार आया हुआ था, वही वापस जाते वक्त बफना में अचानक एक कुत्ते के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई जिसके चलते सामने से आ रहे बाइक से उनकी टक्कर हो गई।