भादरा: राष्ट्रीय करणी सेना की कार्यकारी अध्यक्ष शीला शेखावत को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की मिली धमकी
भादरा। गांव गोगामेडी के 9 डीपीएन निवासी राष्ट्रीय करणी सेना की कार्यकारी अध्यक्ष शीला शेखावत को जान से मार देने की धमकी देने पर एक व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस अनुसार आईटी एक्ट में दर्ज मामले के अनुसार 16 अगस्त को अभिषेक सिंह राजपूत निवासी अज्ञात ने अध्यक्ष शीला शेखावत को व उसके सुरक्षाकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी है।