गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में जहानाबाद के राजद सांसद सुरेंद्र यादव ने शासन व्यवस्था पर साधा निशाना, दिया अजीबोगरीब बयान
गया स्थित अपने आवास पर जहानाबाद के राजद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने वर्तमान शासन व्यवस्था पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अंग्रेजी शासन की तुलना करते हुए कहा कि गुलामी के दौर में लाठी चलती थी और लोगों को पता था कि वे गुलाम हैं। सांसद ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने सिविल ड्रेस में देश की बेटियों पर लाठियां चलाईं और गोलियां चलवाईं।