गोंडा: धोखे से कराया जमीन का बैनामा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार
Gonda, Gonda | Apr 29, 2025 गोंडा जिले के महँगूपुर गांव में धोखाधड़ी का मामला सामने आया। पीड़ित शिव कुमार ने मंगलवार दोपहर 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।पीड़ित का आरोप है की रंजीत नाम के युवक से उसने मुआवजे में मिली राशि को खाते से निकालने के लिए मदद मांगी और रंजीत ने धोखे से उसकी जमीन का बैनामा करा लिया। स्थानीय पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।