गोंडा: रुपईडीह के आर्यनगर में भीम आर्मी ने निकाला कैण्डल मार्च, पहलगाम में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
Gonda, Gonda | Apr 29, 2025 रुपईडीह के आर्यनगर कस्बे में मंगलवार शाम 7 बजे भीम आर्मी के मंडल सचिव पप्पू खान की अगुवाई में गोण्डा बहराइच मार्ग पर स्थित मनोहरजोत मोड़ से रुपईडीह ब्लॉक मुख्यालय तक एक किलोमीटर तक पैदलमार्च कर पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गयी। सभी ने आतंकवादियों के विरुद्ध कड़ी करवायी करने की मांग की। इस दौरान देवी प्रसाद हंस आदि शामिल रहे।