गोंडा: अवैध कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, कर्नलगंज पुलिस पर मेडिकल न कराने का आरोप
Gonda, Gonda | Apr 29, 2025 गोंडा में दबंगों द्वारा जमीन पर किए जा रहे अवैध कब्जे का विरोध करने पर जितेंद्र सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया गया ।पीड़ित का आरोप है की कोतवाली कर्नलगंज पुलिस के द्वारा घायल का मेडिकल नहीं कराया गया। थाना प्रभारी ने मंगलवार शाम 6:00 बजे बताया प्रकरण की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मामला राजस्व से संबंधित है।