बाढ़ पीड़ितों के बीच जमीन पर बैठे डिप्टी मेयर, रात में सुनी समस्याएं; निजी कोष से मदद का दिया भरोसा
गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद जाफर नगर और सीताचरण सहित अन्य इलाकों में पानी प्रवेश करने से बड़ी संख्या में लोग परिवार और मवेशियों के साथ किला परिसर स्थित बबुआ घाट पर शरण लेने को मजबूर हैं। शुक्रवार देर रात नगर निगम मुंगेर के युवा डिप्टी मेयर खालिद हुसैन बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुना।रात में बबुआ घाट पर कई बाढ़ पीड़ित जमीन पर बैठकर जाग रहे थे। डिप्टी मेयर भी उनके बीच जमीन पर बैठ गए और बाढ़ पीड़ितों से शौचालय, पेयजल, मवेशियों की सुरक्षा और रहने की व्यवस्था समेत अन्य समस्याओं की जानकारी ली। पीड़ितों ने बताया कि परिवार के साथ मवेशियों को लेकर घाट पर रहने में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।डिप्टी मेयर खालिद हुसैन ने पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि नगर निगम की ओर से जो भी संभव होगा, वह किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने अपने निजी कोष से भी बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने की बात कही। उन्होंने मौके पर बताई गई समस्याओं को दूर कराने का आश्वासन दिया।डिप्टी मेयर ने कहा कि सीताचरण ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाला क्षेत्र है। यहां स्थित सीताचरण मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि मान्यता के अनुसार छठ पूजा की शुरुआत भी सीताचरण से हुई थी। ऐसे महत्वपूर्ण स्थल के विकास की जरूरत है।उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सीताचरण को विकसित करने और यहां बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की मांग की, ताकि क्षेत्र का धार्मिक एवं पर्यटन महत्व बढ़ सके और स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिल सके।
Khalid Hussain Munger Citynews Munger Munger Ka Sevak Nitish Chandra Dubey Er. I P Gupta Pan पब्लिक न्यूज़ मुंगेर Prabhat Ranjan @topfans #MungerNews #मुंगेरन्यूज #LocalNews #नगरविकासविभाग
Munger, Munger | Sep 5, 2026