लालगंज: हलिया विकासखंड क्षेत्र के गड़बड़ा धाम में स्कंद माता का दर्शन कर भक्त हुए निहाल, शीतला मां के जयकारों से गूंजा परिसर
हलिया विकासखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध गड़बड़ा धाम स्थित मां शीतला मंदिर में शारदीय नवरात्रि की पंचमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब 2:00 बजे तक मंदिर के पुजारी रजनीश पांडे ने बताया कि आज करीब 50000 से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाया है। भोर से पहुंचे भक्तों ने स्कंद माता के दर्शन पूजन कर निहाल हुए।