फर्रुखाबाद: सदर तहसील समाधान दिवस पर एसडीएम न्यायिक ने 52 फरियादियों की समस्याएं सुनी, एक का किया निस्तारण
फर्रुखाबाद सदर तहसील समाधान दिवस पर एसडीएम न्यायिक यदुवंश कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना।जिसमे राजस्व विभाग की 26,पुलिस विभाग की 7, विद्युत विभाग की 3, विकास विभाग की 3 अन्य विभाग की 13 कुल 52 फरियादी शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे। जिसमें एक फरियादी का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अन्य फरियादियों को जांच कर निस्तार का आश्वासन दिया गया।