जयसिंहनगर: नगर के वार्ड नंबर-20 से एक महिला हुई लापता, पुलिस ने गुमशुदगी का मामला किया दर्ज
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 20 से महिला के लापता होने का मामला गुरुवार की शाम 5 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकरी देते हुए बताया है कि लापता महिला के परिजन लालशाह रैदास निवासी लोढ़ी ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उसकी बेटी की शादी वह जयसिंहनगर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 20 में किया था और विगत दिनों वह मायके आई थी।