जयसिंहनगर: कलेक्टर के निर्देश पर पहाड़िया और पिपरी के शासकीय विद्यालयों में आनंद उत्सव का आयोजन
जिले के जयसिंहनगर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पहाड़िया और पिपरी में कलेक्टर डॉ केदार सिंह के निर्देशन में आनन्द उत्सव के तहत शुक्रवार की दोपहर 3 बजे लगभग कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आनंद उत्सव में स्थानीय शासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा आनंद का अनुभव लिया।