जयसिंहनगर: सीधी पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की, उन्हें न्यायालय में पेश किया
जिले के अंतिम छोर में स्थित थाना क्षेत्र अंतर्गत दरैन निवासी दो व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर 3 बजे लगभग प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के निर्देशन में गुंडा माफियाओं के खिलाफ लगातार थाना क्षेत्र अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।