मोदनगंज: गोलकपुर प्राथमिक विद्यालय में दो शिक्षकों के बीच मारपीट, दोनों ने एक दूसरे पर लगाया मारपीट का आरोप
गोलकपुर प्राथमिक विद्यालय में दो शिक्षकों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में पूर्व प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी एवं वर्तमान प्रधानाध्यापक दिलशाद अंसारी के बीच मारपीट की बात सामने आई है दोनों शिक्षकों ने घटना को लेकर अपनी अपनी बात बताइ। घटना के बाद 112 नंबर की पुलिस घटना स्तर पर पहुंचकर मामले की जांच की है।