गोहपारु: चुहिरा गांव में हुई मारपीट को लेकर गोहपारू थाने में मामला हुआ दर्ज, पुलिस ने रविवार को दी जानकारी
गोहपारू थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी संतोष गहरवार ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि गांव के ही रहने वाले संजय सिंह के द्वारा घरेलू बात को लेकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।