गोहपारु: गोहपारू थाने में मारपीट करने का मामला हुआ दर्ज, चुहरा गांव का है मामला
गोहपारू थाने में मारपीट करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी संजय सिंह ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि गांव के ही रहने वाले संतोष गहरवार व दो अन्य के द्वारा आपसी बात को लेकर गाली-गलौज एवं मारपीट की गई है. पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.