गोहपारु: बरहा गांव में निकाली गई अक्षत कलश यात्रा, ग्रामीणों ने किया स्वागत
अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, इसी तारतम्य में जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम बरहा में अक्षत कलश यात्रा निकाली गई, पूजित अक्षत एवं पत्रक का वितरण किया गया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।