प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेंद्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में एवं श्रीमती रंजना चतुर्वेदी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी के मार्गदर्शन में गतदिवस शहीद तात्याटोपे स्मारक परिसर शिवपुरी में विधिक साक्षरता शिविर एवं साइकिल रैली का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा खेल विभाग शिवपुरी के समन्वय से किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों को डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री मनीष कुमार जैन, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री राधाबल्लभ शर्मा के द्वारा पोक्सो एक्ट के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। साथ ही लीगल एड डिफेंस काउंसिल योजना एवं एसिड हमले से पीड़ितों के लिए विधिक सेवा योजना आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसके पश्चात् खिलाड़ियों के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी श्री के. के. खरे एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण तथा खिलाड़ी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
#shivpuri