लखीमपुर: लखीमपुर पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ स्वागत किया
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया आज मंगलवार को लखीमपुर पहुंचे। जहां उनके लखीमपुर आगमन की सूचना मिलते ही संगठन के कार्यकर्ता पहले से ही एलआरपी चौराहे पर जुट गए थे। जैसे ही प्रवीण तोगड़िया का काफिला एलआरपी चौराहे पर पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया और नारेबाजी की।