नर्सिंग विद्यार्थियों व नर्सिंग कर्मियों ने किया जिला स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन
चूरू, 18 जून। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में सूचना केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय प्रदर्शनी का गुरुवार को नर्सिंग विद्यार्थियों व नर्सिंग कर्मियों ने अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट, विकास कार्यों, जनकल्याणकारी नीतियों व उपलब्धियों की जानकारी ली।
सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामचंद्र गोयल व कनिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार माली ने विद्यार्थियों को प्रदर्शनी का अवलोकन करवाया तथा विकास कार्यों की जानकारी दी।
इस दौरान सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सरिता चौधरी, नर्सिंग ऑफिसर शारदा पूनिया, नर्सिंग ऑफिसर मंजू कालेर, वरिष्ठ सहायक मंगेज सिंह, सूचना सहायक अक्षेता फलवरिया, एएनएम कृष्णा, दुलीचंद सोनी, विजय रक्षक, राजकुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
#ChuruNews #NewsUpdate #NewsAlert #Churu
Bidasar, Churu | Jun 18, 2026