जनपद बस्ती 14 नवंबर 2026
*यातायात पुलिस जनपद बस्ती द्वारा डेल्ही स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में यातायात माह के अंतर्गत यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन कर जागरुक किया गया।*
पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत तथा क्षेत्राधिकारी यातायात कुलदीप सिंह यादव के निकट पर्यवेक्षण में, यातायात माह के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजनमानस व छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज यातायात पुलिस टीम द्वारा डेल्ही स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बस्ती में यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान *यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी* द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चों को संबोधित करते हुए 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को दोपहिया / चारपहिया वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही, दोपहिया वाहन चलाते समय चालक व पीछे बैठने वाले दोनों के लिए मानक ISI मार्का हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की अनिवार्यता बताई गई। इसके अतिरिक्त, ट्रैफिक सिग्नल, जेब्रा क्रॉसिंग, निर्धारित गति सीमा के पालन तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन या ईयरफोन का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक किया गया। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की बिना किसी भय के तत्काल मदद करने और गोल्डन आवर में अस्पताल पहुँचाने के महत्व को भी समझाया गया।
*यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी* ने बच्चों से सीधे संवाद किया और उन्हें बड़े ही सरल शब्दों में यातायात नियमों का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी लापरवाही पूरी जिंदगी बर्बाद कर सकती है, इसलिए नियमों का पालन ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। बच्चों ने भी बड़े ध्यान से उनकी बातें सुनीं और सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत की। *कुलदीप त्रिपाठी* ने शिक्षकों से भी अपील की कि वे बच्चों को रोजाना सड़क सुरक्षा के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
कार्यक्रम के अंत में *यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी* द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का स्वयं पालन करने तथा अपने अभिभावकों, परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण एवं यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
*— हरि ओम प्रकाश, वरिष्ठ पत्रकार*
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 14, 2026